बख्शी का तालाब: बीकेटी में वाहन चोरों के हौसले बुलंद, कर्मचारी की गाड़ी चोरी होने से मचा हड़कंप
लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामले में रामसागर मिश्र के कर्मचारी की गाड़ी चोरी हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने थाना बीकेटी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।