हुज़ूर: भोपाल में साइबर ठगी और निवेश के नाम पर धोखाधड़ी के दो मामले सामने आए हैं
Huzur, Bhopal | Jul 10, 2026 भोपाल में साइबर ठगी और निवेश के नाम पर धोखाधड़ी के दो मामले सामने आए हैं। एक मामले में शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर रिटायर्ड बैंक कर्मचारी से 23 लाख रुपए ठग लिए गए। वहीं, दूसरे मामले में रियल एस्टेट कारोबार में निवेश के नाम पर फिजियोथेरेपिस्ट से 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।