सौसर: आबकारी की बड़ी कार्रवाई सौसर में महुआ शराब व लाहन बरामद दो प्रकरण दर्ज
आबकारी की बड़ी कार्रवाई सौसर में महुआ शराब व लाहन बरामद दो प्रकरण दर्ज सौसर के आबकारी वृत्त ने महुआ की अवैध तस्करी और विक्रय के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। आज गुरुवार दोपहर 3 बजे कोढ़ा सावली ग्राम के नदी किनारे दबिश में लगभग 20 लीटर महुआ शराब और करीब 1000 किलो महुआ लाहन जब्त किया गया कुछ नमूने लिए गए और बाकी लाहन नियम के अनुसार नष्ट कर दिया