टीकमगढ़: धजरई: टीकमगढ़ में साकेत महोत्सव का समापन: कल भंडारा होगा, सुदामा चरित्र कथा में झूमे श्रद्धालु
टीकमगढ़ के प्रसिद्ध धजरई हनुमान मंदिर में साकेत महोत्सव चल रहा है शुक्रवार को कथा के अंतिम दिन जोरदार बारिश हुई इस दौरान महाराज जी ने भगवान श्री कृष्णा और सुदामा के मिलन का प्रसंग सुनाया 13 जून को गो लोकवासी हरिदास त्यागी जी महाराज की मुख्य पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है यह भंडारा सुबह 7 से शुरू होकर देर रात 12 बजे तक लगातार चलेगा