आपको बता दे जनपद अलीगढ़ के खैर बरका चौकी के गांव बिसारा में हुई मारपीट के मामले में दो युवकों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी दिये जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। बिसारा निवासी प्रिंस पुत्र सतीश के अनुसार नौ जनवरी की दोपहर गांव में स्थित नाई की दुकान पर कटिंग कराने गया था। नामजद भी दुकान पर बैठे थे। इसी बीच नामजदों से कहासुनी हो गई।