हैदरगढ़: कोठी थाना के पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बाराबंकी पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने मंगलवार की रात्रि करीब 11 बजे थाना कोठी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। खासकर इंस्पेक्टर कोठी धर्मेंद्र प्रताप सिंह को चुस्त-दुरुस्त पुलिसिंग का पाठ पढ़ाया।