पटना ग्रामीण: राजद कार्यालय में राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने पूछा सवाल, क्या भाजपा नेता बिहार को बनाना चाहते हैं मणिपुर
चुनाव के दौरान छपरा में हुई गोलीबारी में राजद कार्यकर्ता की हुई मौत को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा नेताओं पर जमकर हमला बोला था। जिसके बाद भाजपा नेताओं ने तेजस्वी यादव के बयान को लेकर सवाल उठाया था। वहीं अब राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने यह सवाल भाजपा नेताओं से पूछा है की क्या बीजेपी बिहार को मणिपुर बनाना चाहती है।