बेलदौर: उदहा बासा में ज़मीन विवाद में मारपीट और जान से मारने की धमकी, बेलदौर थाने में शिकायत दर्ज
खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र से जमीन विवाद का एक मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपने ही परिजनों पर जबरन जमीन कब्जाने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी धनेश्वर मंडल ने मंगलवार की दोपहर 12 बजे बेलदौर थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर बताया है कि उनके नाम से