शाहबाद: शाहाबाद नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आंधी के साथ हुई जमकर बारिश
शाहाबाद नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को रात्रि 9:00 बजे से 11:00 तक आंधी के साथ जमकर बारिश हुई। आंधी आने की वजह से आम की फसल को नुकसान पहुंचा है । पांच प्रतिशत तक खेतों में बची गेहूं की फसल भी पानी का शिकार हुई है हालांकि बारिश से मक्का एवं अन्य फसलों के किसानों को काफी फायदा पहुंचा है।