जोकीहाट: जोकीहाट थाना परिसर में एसडीपीओ सुशील कुमार ने लंबित मामलों की की समीक्षा
जोकीहाट थाना परिसर में एसडीपीओ सुशील कुमार ने लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने अनुसंधान अधिकारियों को निष्पक्ष जांच और तेजी से कार्रवाई करने का निर्देश दिया। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर जोर दिया गया। एसडीपीओ ने कहा कि लंबित मामलों का समय पर निपटारा पुलिस की प्राथमिकता है।