खंडवा नगर: सरकारी अस्पताल के कर्मचारी पर आधी रात जानलेवा हमला! जेसीबी लगाकर रास्ता रोका, फिर लाठियों से घेरकर पीटा
खंडवा जिले के गोकुल गांव के रहने वाले प्रदीप दसोरे पर आधी रात को कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल प्रदीप दसोरे ने बताया कि वह सरकारी अस्पताल में ड्यूटी करने के बाद मेडिकल कॉलेज से अपने घर गोकुल गांव लौट रहे थे। रात करीब बारह बजे गांव से लगभग एक किलोमीटर पहले कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया।