धमदाहा: श्रम प्रवर्तन विभाग एवम बचपन बचाओ आंदोलन की टीम द्वारा धमदाहा बाजार में छापेमारी कर दो बाल श्रमिकों को कराया गया मुक्त।
जिला श्रम प्रवर्तन के विभागीय आदेशानुसार बचपन बचाओ आंदोलन के पहल पर मंगलवार को धमदाहा मुख्य बाजार से दो बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया जानकारी देते हुए धमदाहा श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अजित कुमार ने बताया कि जिला श्रम प्रवर्तन विभाग द्वारा गठित टीम के द्वारा धमदाहा मुख्यालय बाजार में छापामारी कर दो जगहों से दो बाल श्रमिक को कराया गया मुक्त।