धामपुर: नहटौर के ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अग्निशमन दल ने छात्रों को आग से बचाव और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया
शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे नहटौर के ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अग्निशमन दल ने छात्रों को आग से बचाव और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। धामपुर से आए अग्निशमन निरीक्षक दीपक चौधरी ने विद्यार्थियों को आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों और बचाव के तरीकों की जानकारी दी।