दमोह: दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे पर नोहटा रेस्ट हाउस के पास अनियंत्रित होकर खाई में पलटा तेज रफ्तार हाईवा ट्रक, वीडियो वायरल
Damoh, Damoh | Jul 2, 2026 दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर गुरुवार सुबह नोहटा रेस्ट हाउस के पास तेज रफ्तार हाईवा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे के दौरान चालक ने समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना का वीडियो गुरुवार सुबह से वायरल हो रहा है