कोडरमा: सदर अस्पताल में प्रसव के लिए आई महिला का मोबाइल चोरी, कोडरमा थाने में शिकायत दर्ज
कोडरमा थाना क्षेत्र के चुटियारो निवासी विकास कुमार साहू के द्वारा कोडरमा थाना में आवेदन देकर सदर अस्पताल में पत्नी का प्रसव के दौरान मोबाइल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई है। मोनिका साहू ने बताया कि वह सदर अस्पताल में प्रसव के लिए एडमिट थी। 24 सितंबर को उसने अपने मोबाइल को अपने बगल में चार्ज में लगा रखा था।