बिशुनपुरा: झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, किसानों में जगी अच्छी खेती की उम्मीद
गढ़वा जिले के विशुनपुरा प्रखंड समेत सभी प्रखंडों में गुरुवार को रुक-रुक कर झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। हालांकि शाम के समय फिर उमस महसूस की गई, लेकिन दिनभर हुई बारिश से मौसम सुहावना बना रहा। बता दें कि बुधवार की शाम करीब छह बजे कई इलाकों में मानसून ने पहली दस्तक दी थी। इसके बाद गुरुवार की सुबह से रुक-रुक कर अच्छी बारिश