घोड़ाडोंगरी: लाखों लौटाने के बाद भी आरोपी कर रहा था अवैध ब्याज की मांग, सारणी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को किया गिरफ्तार
सारणी थाना क्षेत्र में सूदखोरी और धमकी का गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी परसराम वरकड़े (45 वर्ष), निवासी ग्राम धाड़गांव, थाना रानीपुर ने थाना सारणी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने आरोपी दीपक कुमार डहारे से कुल ₹6,68,400 उधार लिए थे। फरियादी द्वारा ₹10,20,950 की र