लखीमपुर: पीएम हाउस पर काम करने वाले कर्मचारियों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने नहीं की उचित कार्रवाई पीड़ित ने की शिकायत
सदर कोतवाली क्षेत्र के डीसी रोड स्थित काशीराम कॉलोनी में पोस्टमार्टम हाउस पर काम करने वाले कर्मचारियों पर भल्लर,इरफान परवेज पर कॉलोनी के ही विक्रम विशाल वीरू नितिन और बलराम ने बीते 6 सितंबर 2024 को जानलेवा हमला कर दिया था। पुलिस के द्वारा उचित कार्यवाही न करने पर पीड़ित ने आज पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।