शाहगंज: गभिरन बाजार में हुए विवाद में चार के खिलाफ दलित उत्पीड़न का केस दर्ज
गभिरन बाजार में एक सप्ताह पूर्व हलवाई की दुकान पर नाश्ता पानी को लेकर उठे विवाद के बाद जमकर हुई मारपीट के मामले में घायल दलित युवक के द्वारा दी गई नामजद तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दिया है।