शाहगंज: क्यार में हुई हत्या के तीन आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर
सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के क्यार में मंगलवार को अब्दुला की हत्या करने के बाद तीनों आरोपी जितेंद्र यादव, अनुज यादव, राकेश यादव फरार हो गए थे। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज लगातार दबिश दे रही थी। तीनों आरोपियों ने शुक्रवार की देर शाम को कोर्ट में सरेंडर कर दिया।