कुंडम: रानीपुर तिराहे के पास तेज रफ्तार का कहर ,बेकाबू बाइक ने मारी टक्कर, दो मजदूर गंभीर रूप से घायल
कुंडम थानांतर्गत ग्राम खुख्खम रानीपुर तिराहे के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार और लापरवाही का शिकार होकर दो दिहाड़ी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, ग्राम नर्रई (बरगी) निवासी कुछ मजदूर कुण्डम क्षेत्र में मकान निर्माण का काम करने के बाद दो बाइकों से बरेला होते हुए जबलपुर लौट रहे थे। जहा रानीपुर तिराहे के पास गुरुवा