सिरोंज: क्षेत्रीय विधायक उमाकांत शर्मा ने एसडीएम के साथ देवपुर धाम पहुंचकर किया निरीक्षण, देखीं व्यवस्थाएँ
जानकारी के अनुसार सिरोंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध देवपुर धाम बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर विधायक उमाकांत शर्मा ने निरीक्षण किया।वहीं व्यवस्थाएं दुरुस्त करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।बता दें कि सावन माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवपुर धाम दर्शन करने पहुंचते हैं।