सिरोंज: गेहूंखेड़ी में ग्राम चौपाल का आयोजन कर जनपद सदस्य व तहसीलदार ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं,मौके पर किए निराकरण
जनपद सदस्य कलेक्टर सिंह यादव के नेतृत्व में गेहूंखेड़ी में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें तहसीलदार की मौजूदगी में ग्रामवासियों की मूलभूत समस्याओं को चिन्हित कर उनका निराकरण किया गया। चौपाल में पेयजल व्यवस्था पर प्रकाश डाला गया और वहां मौजूद पीएचई विभाग के अमले को समस्या से अवगत कराया गया।