सिरोंज: बासोदा रोड पर खेत पर काम करने के दौरान किसान को लगा करंट, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती
जानकारी के अनुसार सिरोंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत बासोदा रोड पर खेत पर काम करने के दौरान किसान विद्युत तारों से करंट की चपेट में आ गया।घटना के बाद परिजनों ने गंभीर हालत में किसान को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया।वहीं किसान को उच्च उपचार हेतु भोपाल रेफर किया गया है।