सिरोंज: ग्राम पंचायत घौंसुआ ताल में पुल निर्माण न होने से ग्रामीण परेशान, जनपद सदस्य ने विधायक को लिखा पत्र
सिरोंज जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत घौंसुआ ताल में नदी पर पुल निर्माण न होने से ग्रामीणों को आवगमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वहीं पंचायत के सचिव ने बताया की जनपद सदस्य द्वारा विधायक महोदय को पत्र लिखा गया हे।वहीं पुल निर्माण स्वीकृत भी हो चुका हे।टेंडर पास होने के बाद पुल का निर्माण कार्य किया जाएगा।