डिंडौरी: कलेक्टर ने जनसुनवाई के दौरान वृद्ध और लकवा ग्रस्त महिला को सहायक उपकरण किया भेंट
डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने जनसुनवाई के दौरान मानवीय पहल करते हुए मंगलवार दोपहर लगभग 12:30 बजे 70 वर्षीय वृद्ध खेमलाल को चलने फिरने में आ रही समस्या के कारण छड़ी और लकवा ग्रस्त फूलबाई को वकार और छड़ी देने को लेकर सामाजिक न्याय विभाग को निर्देशित कर त्वरित सहायक उपकरण उपलब्ध कराया । कलेक्टर ने मानवीय पहल करते हुए त्वरित सहायक उपकरण उपलब्ध कराया ।