बीना: खिमलासा में निर्माणाधीन महाविद्यालय भवन का काम समय से पूरा नहीं होने पर विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन
Bina, Sagar | Sep 8, 2025 बीना विधानसभा के खिमलासा में शासकीय महाविद्यालय के नए भवन का निर्माण कार्य जारी है। और बरसों से चल रहे निर्माण कार्य के बावजूद भी भवन का निर्माण पूरा नहीं हुआ। जबकि महाविद्यालय का अध्ययन कार्य एक निजी भवन में चल रहा है। जिसमें विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। परेशान विद्यार्थी ने सोमवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।