फतेहपुर: अम्बापुर में ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर युवक की मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, हंगामा देख फोर्स ने बनाई छावनी
फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के अम्बापुर के पास शादी का सामान लेकर गॉज ट्रैक्टर चालक शिव कुमार यादव पुत्र राम किशुन की ट्रैक्टर के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना को सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर चौधकियापुर गांव में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा काटा।