कैराना: कैराना पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी का पर्दाफाश किया, चार तस्कर गिरफ्तार; 10 तमंचे, पिस्टल व कारतूस बरामद
Kairana, Shamli | Jul 26, 2026 कैराना कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रविवार दोपहर करीब एक बजे एसपी एनपी सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। दस तमंचे, पिस्टल व कारतूस बरामद हुए हैं।