कोईलवर: कायमनगर बाजार में रामनवमी शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया
वीरमपुर से चलकर कायमनगर बाजार पहुंची श्री रामनवमी शोभा यात्रा का शुक्रवार को दोपहर 3:00 भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों द्वारा श्रद्धालुओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया और ठंडा शरबत पिलाकर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी कौशलेंद्र सिंह, अश्वनी तिवारी, शुभम तिवारी, प्रीतम सिह सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।