सिरोही: भागिरथेश्वर महादेव स्वर्ण जयंती महोत्सव शुरू, हल्दी प्रसंग में झूमे सगरवंशी माली समाज, 50 साल पूरे होने पर आयोजन
Sirohi, Sirohi | Apr 29, 2026 सिरोही में स्थानीय सगरवंशी माली समाज के आराध्य देव भागिरथेश्वर महादेव मंदिर की प्रतिष्ठा के 50 साल पूरे होने पर चार दिवसीय स्वर्ण जयंती महोत्सव का भव्य आगाज हल्दी प्रसंग के साथ हुआ। पीले वस्त्रों में सजे महिला, पुरुष और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे समाज में उत्सव जैसा माहौल रहा, वहीं 75 साल से अधिक आयु के वरिष्ठजनों के सम्मान की भी विशेष तैयारी की ग