खनियाधाना: चमरौआ में बड़ी माता मंदिर पर हवन-पूजन एवं कन्या भोज संपन्न
*चमरौआ, 20 सितंबर।* ग्राम पंचायत चमरौआ में आज रविवार शाम लगभग 4:00 बजे वर्षों से चली आ रही धार्मिक परंपरा के अनुसार बड़ी माता मंदिर पर हवन-पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया। समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से माँ बड़ी माता की पूजा-अर्चना की। हवन में आहुतियां देकर गाँव की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली क