बीसलपुर: अमृता खास चौराहे पर तीन लोगों ने युवक को पीटकर किया घायल, अस्पताल में भर्ती
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमृता खास निवासी सुरेंद्र कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया कि वह आज अमृता चौराहे पर अपनी दुकान पर सामान देखने गया था इसी समय गांव के ही तीन लोग पुरानी रंजिश के चलते उसके साथ मारपीट करने लगे जिससे वह घायल हो गया घायल ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है