बीसलपुर: भड़रिया गांव के पास आवारा गोवंश से टकराने के कारण घायल हुए बाइक सवार दो लोग, अस्पताल में कराया गया भर्ती
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुरगांव निवासी ओमपाल अपने साथी विनोद के साथ बरेली जनपद के थाना भुता क्षेत्र में एक रिश्तेदारी में देर रात्रि जा रहे थे वह जैसे ही बीसलपुर रसिया खानपुर रोड पर स्थित भड़रिया गांव पहुंचे वैसे ही उनकी बाइक आवारा गोवंश जानवर से टकरा गई जिससे बाइक सवार दोनों युवक रोड पर गिरकर घायल हो गए घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है