बीसलपुर: ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में शिक्षकों ने बीसलपुर बीआरसी परिसर में किया प्रदर्शन
बीसलपुर बेसिक स्कूलों में आठ जुलाई से लागू ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर लगातार विरोध जारी है। अब शिक्षक संगठनों ने इस मुद्दे को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाकर आंदोलन तेज कर दिया है। शुक्रवार को बीआरसी कार्यालय परिसर में शिक्षकों ने जोरदार प्रदर्शन कर विरोध जताया।