गुमला: दो साल बाद लौटी उम्मीद: सीआरपीएफ जवान की सतर्कता से हुई पहचान, रांची पहुंचने का है इंतजार
Gumla, Gumla | Mar 28, 2026 जिले के कुटवां गांव के जिंदु उरांव, जो करीब दो साल पहले घर से लापता हो गए थे, कोलकाता में जीवित मिले हैं। उनकी पहचान गांव के ही सीआरपीएफ जवान मिथलेश महली की सतर्कता से हो सकी। जिंदु मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और उनके लापता होने के बाद परिजनों ने काफी तलाश की थी तथा गुमला सदर थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। हाल ही में कोलकाता गए मिथलेश महली को वह मिला।