प्रखंड विकास पदाधिकारी सरीना आजाद और अंचल अधिकारी उदय कांत मिश्रा के नेतृत्व में कार्यालय कर्मियों और पदाधिकारी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई गई। इस दौरान शपथ लेते हुए कहा कि भारत के नागरिक के रूप में लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखेंगे। शत प्रतिशत मतदान करने करवाने का आग्रह किया गया।