शिवपुरी नपा को आज शुक्रवार की सुबह 11 बजे नया मुखिया मिल गया है। शासकीय योजनाओं में लापरवाही और विभागीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से गायब रहने के आरोप में सस्पेंड किए गए मुख्य नगरपालिका अधिकारी यशवंत राठौर की न सिर्फ बहाली हो गई है, बल्कि उन्हें शिवपुरी जैसी महत्वपूर्ण नगरपालिका की कमान सौंपी गई है।