कोल: क्वार्सी पुलिस ने इकरा पुलिया से 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 2 चोरी के मोबाइल और 1 बाइक बरामद
Koil, Aligarh | Jul 15, 2025 एसएसपी संजीव सुमन के द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के क्रम में क्वार्सी पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोर सुमित पुत्र सुरेश व विक्रम चौहान पुत्र रघुवीर सिंह चौहान चोरियां किया करते थे। चोरों के कब्जे से पुलिस को 2 मोबाइल और 1 मोटरसाइकिल बरामद हुई है।