चूरू: चूरू में ‘वंदे गंगा’ अभियान के तहत पक्षियों को दाना-पानी दिया गया, लगाए गए परिंडे
Churu, Churu | May 30, 2026 चूरू। ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान के तहत बीते दिन भाजपा नगर मंडल उत्तर-दक्षिण ने चूरू चौपाटी पर कार्यक्रम किया। विधायक हरलाल सहारण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की और परिंडे लगाए। सरोवर पर पूजा-अर्चना कर जल संरक्षण का संदेश दिया।