बटियागढ़: फुटेरा कलां में दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर ने लगाई जनचौपाल, युवाओं को दिलाई शपथ,मतदान की अपील
दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर आज बटियागढ़ ब्लाक के फुटेरा कला गांव पँहुचे,यंहा उन्होंने बस स्टैंड पर एक जनचौपाल लगाकर लोगो और मतदाताओ से चर्चा कर लोकसभा चुनावों में मतदान की अपील की,कलेक्टर ने पहली बार वोट करने जा रहे युवाओं से संबाद किया और मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान करने की प्रेरणा दी कलेक्टर ने सभी मतदाताओ को मतदान करने की अपील कर रैली भी निकाली