बेल्थरा रोड: रेल जीएम ने बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन यार्ड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया, सभासद एवं भाजपा नेता ने की मांग
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने गुरुवार दोपहर 2 बजे गोरखपुर–मऊ रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में वे बेल्थरारोड स्टेशन पहुंचे और अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति व गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतीक्षालय और टिकट काउंटर सह