दबंगों ने रास्ते में रोककर गाली-गलोच और जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थी ने 112 नंबर पर कॉल की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद हरी सिंह ने पुलिस अधीक्षक महोबा को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की। उन्होंने बताया कि आरोपी लोग कभी भी अनहोनी कर सकते हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।