महुली थाना क्षेत्र के गीठनी चौराहे पर तेज रफ्तार बलेनो कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। तिवारी झकही निवासी समसुद्दीन अपने बेटे के साथ खलीलाबाद रेलवे स्टेशन जा रहे थे। समसुद्दीन रोजगार के लिए चंडीगढ़ जाने वाले थे। हादसे के बाद दोनों को नाथनगर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।