बीना: वरदौरा पुलिया के आगे रेलवे ट्रैक पर 19 वर्षीय छात्रा ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या, पुलिस ने किया मर्ग कायम
Bina, Sagar | Feb 29, 2024 वरदौरा पुलिया के आगे रेलवे ट्रैक पर 19 वर्षीय छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक, छात्रा नेहा पिता सुरेश अहिरवार निवासी प्रताप वार्ड पढ़ाई करने के लिए सुबह कॉलेज गई थी लेकिन घर वापस नहीं लौटी। वहीं पुलिस को इस बात की सूचना मिली कि युवती ने वरदौरा पुलिया के आगे रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया और पोस्टमार्टम करवाया।