फुलवरिया: फुलवरिया में 'कोई न छूटे अबकी बार, शिक्षा है सबका अधिकार' नारे के साथ नामांकन अभियान तेज, 30 अप्रैल तक
फुलवरिया प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विशेष नामांकन अभियान ने जोर पकड़ लिया है। आगामी 30 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान को सफल बनाने के लिए उत्क्रमित विद्यालय दीवान प्रसाद प्राथमिक विद्यालय गपही के छात्र-छात्राओं ने जन जागरूकता की मुहिम तेज कर दी। बच्चों ने पोषक क्षेत्र में घूम कर स्कूल में नामांकन करने हेतुजागरूक किया।