छिबरामऊ: गुरसहायगंज में चोरों ने एक घर को बनाया निशाना, हजारों की नकदी व लाखों के जेवरात किए चोरी
छिबरामऊ तहसील क्षेत्र के कस्बा गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के रामगंज में चोरों ने एक बंद पड़े मकान को निशाना बना लिया वही उसमें रखे हजारों की नगदी समेत लाखों के जेवरात पार कर दिए। हालांकि यह घटना 19 नवंबर की शाम 7:00 की बताई जा रही वहीं पीड़ित ने गुरुवार की शाम 4:30 बजे कोतवाली में लिखित रूप से शिकायती पत्र सोपा और न्याय की गुहार लगाई।