रायबरेली: गौचरा ग्राम से छेदी का पुरवा तक ओवरलोड डंफरों से ग्रामीण परेशान, नई सड़क जर्जर, बढ़ा हादसे का खतरा
Raebareli, Raebareli | May 11, 2026
सदर तहसील क्षेत्र के,राही ब्लॉक के ग्राम गौचरा से छेदी का पुरवा गांव से होते हुए,शहर तक जाने वाले दर्जन ओवरलोड डंफर मौत बनकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं।जिसकी वजह से आए दिन खतरा बना रहता है।सोमवार को यहां के रहने वाले ,आधा दर्जन लोगों ने हाल ही में बनाई गई नई,सड़क जर्जर होने पर नाराजगी जताई है।और कहा है कि इन नंबरों का संचालन रोक कर पूरी सड़क को बनवाया जाए।