कलान: जलालाबाद व कलान में बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों का हुआ व्यापक मॉक ड्रिल अभ्यास
जलालाबाद/कलान। संभावित बाढ़ एवं अन्य आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए शाहजहांपुर प्रशासन द्वारा गुरुवार को व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी शाहजहांपुर के निर्देशन में आयोजित इस अभ्यास के दौरान विभिन्न विभागों की तैयारी, आपसी समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण किया गया।