बिहार में राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के तीन विधायकों द्वारा मतदान में अनुपस्थित रहने के विरोध में गया शहर के टावर चौक पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की दोपहर 2 बजे जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संबंधित विधायकों का पुतला दहन कर पार्टी आलाकमान से कड़ी कार्रवाई की मांग की।